अगर आप एक म्यूजिक क्रिएटर हैं और Madverse के जरिए अपने गानों को Spotify, YouTube Music या Apple Music पर डिस्ट्रीब्यूट करते हैं, तो आजकल आपको एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा होगा। जब भी आप अपना 100% ओरिजिनल ट्रैक अपलोड करते हैं, तो मैडवर्स का AUXY AI सिस्टम उस पर 4% या 5% का फॉल्स (झूठा) मैचिंग एरर दिखा देता है।
इसके बाद जब आप मैन्युअल रिव्यू के लिए Suno AI या Udio की पेड सब्सक्रिप्शन रसीद अपलोड करते हैं, तो स्क्रीन पर यह एरर आ जाता है:
“Subscription-based receipts do not meet the validity period required. Please submit a perpetual license or purchase receipt.”
चूंकि Suno AI जैसी कंपनियां अलग से कोई Perpetual License जारी नहीं करती हैं, इसलिए कई क्रिएटर्स परेशान होकर अपने गानों को रिलीज ही नहीं कर पाते। लेकिन आपको बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है! आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसका 100% वर्किंग और पक्का इलाज बताने वाले हैं।
Madverse Track Match Error Solution

आइए जानते हैं कि बिना Perpetual License के आप अपना गाना कैसे मैन्युअल रिव्यू में सबमिट और अप्रूव करा सकते हैं।
नीचे दिए गए Self-Declaration टेक्स्ट को कॉपी करें
सबसे पहले, आपको नीचे दिए गए घोषणा पत्र (Self-Declaration) के टेक्स्ट को पूरी तरह से कॉपी कर लेना है। इसी टेक्स्ट की मदद से हम अपनी लाइसेंस पीडीएफ फाइल तैयार करेंगे।
SELF-DECLARATION OF MUSIC OWNERSHIP & COMMERCIAL RIGHTS
Date: [यहाँ अपलोड करने की तारीख डालें]
To, The Quality Control & Licensing Team
Madverse Music
Subject: Self-Declaration for Release Clearance – Track: “[यहाँ अपने गाने का नाम लिखें]”
I, [यहाँ अपना असली नाम लिखें], registered owner of the Madverse account associated with this email, hereby solemnly declare and affirm the following regarding my upcoming release:
1. Track Title: [यहाँ अपने गाने का नाम लिखें]
2. Primary Artist / Record Label: [यहाँ अपने आर्टिस्ट या चैनल का नाम लिखें]
3. Content Originality: The audio, lyrics, and composition of this track are 100% original. I have not utilized any third-party copyrighted samples, remixes, loops, or cover elements.
4. AI Platform & Commercial Rights: This track was generated using my legitimate, active paid commercial subscription on Suno AI. According to Suno AI’s official terms of service, I hold perpetual and exclusive commercial rights to distribute, monetize, and release this music across all digital streaming platforms.
I take full legal and financial responsibility for the originality of this content. I request the Madverse QC team to bypass the 4%-5% automated false-positive fingerprint match based on this self-declaration and manually approve the track for distribution.
Sincerely,
[यहाँ अपना नाम लिखें]
Artist / Label: [यहाँ अपने आर्टिस्ट का नाम लिखें]
गूगल डॉक्स (Google Docs) में पीडीएफ फाइल तैयार करें
अब ऊपर दिए गए टेक्स्ट को अपनी जानकारी के अनुसार एडिट करके पीडीएफ में बदलने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में Chrome Browser ओपन करके ऊपर दाईं तरफ बने 9 Dots (Google Apps आइकॉन) पर क्लिक करें, फिर नीचे स्क्रॉल करके Docs (गूगल डॉक्स) वाले आइकॉन पर क्लिक करें।
स्टेप 2: गूगल डॉक्स खुलने के बाद, एक नया खाली पेज लेने के लिए Plus (+) आइकॉन (Blank Document) पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब जो टेक्स्ट आपने ऊपर से कॉपी किया था, उसे यहाँ पर Paste कर दें।
स्टेप 4: टेक्स्ट को प्रोफेशनल लुक दें और ब्रैकेट [ ] में दी गई जानकारियों को हटाकर अपनी डिटेल्स भरें:
- सबसे ऊपर लिखी लाइन “SELF-DECLARATION OF MUSIC OWNERSHIP & COMMERCIAL RIGHTS“ को माउस से सेलेक्ट करें। ऊपर टूलबार में जहाँ ‘Normal Text’ लिखा है, उस पर क्लिक करके ‘Heading 1’ सेलेक्ट कर लें। इससे हेडिंग बड़ी और साफ दिखने लगेगी।
- Date की जगह आज की तारीख लिखें।
- Track Title में अपने गाने का नाम डालें।
- Primary Artist / Record Label में अपने आर्टिस्ट/चैनल का नाम लिखें।
- नीचे अपना नाम और आर्टिस्ट नाम बदल लें।
स्टेप 5: PDF डाउनलोड करें: सब कुछ एडिट करने के बाद, ऊपर कोने में File मेनू पर क्लिक करें, फिर Download पर माउस ले जाएं और PDF Document (.pdf) पर क्लिक करके इस फाइल को अपने कंप्यूटर में सेव कर लें।
Madverse पर मैन्युअल रिव्यू के लिए सबमिट करें
अब आपकी पीडीएफ फाइल तैयार हो चुकी है। इसे मैडवर्स पर सबमिट करने का तरीका इस प्रकार है:
स्टेप 6: अपने Madverse QC Dashboard पर जाएं। आपकी जो रिलीज अटकी हुई है और जहाँ ‘Needs Action’ लिखा दिख रहा है, उसके सामने ‘View Report‘ पर क्लिक करें।
स्टेप 7: इसके बाद ‘Submit for Manual Review‘ वाले बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 9: अब यहाँ बने PDF अपलोड सेक्शन में वही पीडीएफ फाइल अपलोड कर दें, जो अभी-अभी आपने गूगल डॉक्स से डाउनलोड की है। ठीक उसके नीचे बने Description Box में भी इसी टेक्स्ट को कॉपी करके पेस्ट कर दें और नीचे दिए गए ‘Save Changes‘ बटन पर क्लिक कर लें।
स्टेप 10: AUXY AI फीडबैक बॉक्स को भरें और सबमिट करें
जैसे ही आप सेव करेंगे, आपके सामने स्क्रीन पर टर्म्स एंड कंडीशंस और फीडबैक के लिए एक पॉप-अप बॉक्स खुलकर आएगा। ध्यान दें: जब तक आप इस बॉक्स में फीडबैक नहीं लिखेंगे, नीचे का ‘Submit’ बटन हाइड (छुपा हुआ) रहेगा।
- सबसे पहले फीडबैक वाले खाली बॉक्स में आपको यह लिख देना है, “This AUXY AI system is extremely frustrating and flawed. It is incorrectly flagging a 4% to 5% false matching error even on my 100% original tracks. This broken automated system is causing unnecessary delays in my music releases and creating a highly stressful experience for creators. Please fix or re-calibrate this automated system immediately.”
इसका हिंदी में मतलब है: यह AUXY AI सिस्टम बेहद परेशान करने वाला और कमियों से भरा है। यह मेरे 100% ओरिजिनल गानों पर भी 4% से 5% का गलत मैचिंग एरर दिखा रहा है। इस खराब ऑटोमेटेड सिस्टम के कारण मेरे म्यूजिक रिलीज में काफी देरी हो रही है और आर्टिस्ट्स के लिए बहुत मानसिक तनाव पैदा हो रहा है। कृपया इस ऑटोमेटेड सिस्टम को तुरंत ठीक करें या इसे दोबारा री-कैलिब्रेट करें।
- इसके बाद टर्म्स एंड कंडीशंस वाले छोटे बॉक्स पर Checkmark लगाएं।
स्टेप 11: जैसे ही आप यह फीडबैक लिखेंगे, आपका Submit बटन एक्टिव (क्लिक करने लायक) हो जाएगा। अब सीधे Submit बटन पर क्लिक कर दीजिए।
बधाई हो, आपका ट्रैक अब सफलतापूर्वक Under Review में चला गया है। अब मैडवर्स की मैन्युअल चेकिंग टीम आपके द्वारा अपलोड किए गए इस घोषणा पत्र (Self-Declaration PDF) को चेक करेगी और आपके ओरिजिनल गाने को बिना किसी एरर के सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर डिलीवर्ड (Delivered) कर देगी।
Madverse Manual Review Failed? Fix Track Match Error & Get Song Approved
दोस्तों यदि कोई भी बात आपके समझ में नहीं आई है तो आप नीचे दिए गए वीडियो को देख सकते हैं, जिस में मैंने सब कुछ लाइव बताया है, कैसे आप Self Declaration को एडिट करेंगे, और फिर Madverse पर अपलोड कैसे करना है पूरी जानकारी के लिए नीचे दी गई वीडियो को देखें।
आप यह भी पढ़ें: AI से Cover Song कैसे बनाएं, रिलीज करें और पैसे कमाएं? (Step-by-Step Full Guide)
निष्कर्ष:
तो दोस्तों, इस प्रकार से आप अपने गाने पर 4% या 5% का फॉल्स मैचिंग एरर आने पर भी अपनी रिलीज़ को मैन्युअल रिव्यू के लिए सफलतापूर्वक सबमिट कर सकते हैं। लेकिन सच कहें तो मैडवर्स का यह नया सिस्टम वास्तव में बेहद परेशान करने वाला है, क्योंकि इसके कारण गानों को रिलीज़ होने में काफी लंबा समय लग जाता है। एक समय था जब यदि आपका ट्रैक बिल्कुल सही और ओरिजिनल होता था, तो मैडवर्स का सिस्टम मात्र 10 से 15 मिनट के भीतर ही ऑटोमेटिक चेकिंग पूरी करके गाने को सीधे स्टोर्स पर भेजने के लिए अप्रूव कर देता था। लेकिन अब इस नए अपडेट के बाद हर आर्टिस्ट को इस प्रकार की लंबी और थका देने वाली प्रक्रिया से गुज़रना पड़ रहा है, जिससे काम में काफी देरी हो जाती है।




