Home AI Suno AI V6 Complete Tutorial: Suno AI के नए फीचर्स और इस्तेमाल...

Suno AI V6 Complete Tutorial: Suno AI के नए फीचर्स और इस्तेमाल करने का पूरा तरीका

Suno AI V6 Complete Tutorial: यदि आप AI की मदद से बेहतरीन Songs बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही कमाल का होने वाला है। Suno AI ने अपना नया और एडवांस्ड V6 Update लॉन्च कर दिया है, जिसमें म्यूजिक क्रिएशन के लिए आपको पहले से कहीं ज्यादा कंट्रोल और बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।

इस आर्टिकल में हम Suno AI V6 के सभी नए फीचर्स को बहुत ही आसान भाषा में समझेंगे और देखेंगे कि इनका इस्तेमाल करके आप अपनी पसंद का प्रोफेशनल Song कैसे तैयार कर सकते हैं।

Suno AI V6 में क्या-क्या नया है? (Latest Updates)

Suno AI V6 Complete Tutorial

प्रोसेस शुरू करने से पहले आपके लिए एक और अच्छी खबर है। Suno ने अपने V6 Model के Free Credits का समय फिर से बढ़ा दिया है। अब आपको पहले से ज्यादा समय मिलता है ताकि आप अलग-अलग आइडियाज आसानी से टेस्ट कर सकें।

V6 अपडेट के बाद Suno AI ने अपने पुराने मॉडल्स को हटाकर मुख्य रूप से तीन नए Models दिए हैं:

  1. V6 Pro: यह Suno का मुख्य और सबसे Balanced Model है। जब आपको पता हो कि आपको किस तरह का Song बनाना है और आप एकदम पॉलिशड रिजल्ट चाहते हैं, तब इसका इस्तेमाल करें।
  2. V6 Wild: यह ज्यादा Experimental मॉडल है। अगर आप चाहते हैं कि AI आपके आइडिया में कुछ अलग और अनपेक्षित (Unexpected) क्रिएटिव रिजल्ट दे, तो आप इसे चुन सकते हैं।
  3. V6 Mini: यह इसका हल्का और तेज मॉडल है जो Free Users के लिए उपलब्ध है। अगर आप जल्दी-जल्दी नए आइडियाज या Lyrics टेस्ट करके देखना चाहते हैं, तो यह बहुत उपयोगी है।

Simple Mode के नए और पावरफुल फीचर्स

V6 के आने के बाद Simple Mode सिर्फ एक छोटा सा Prompt लिखकर गाना बनाने तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसमें कई नए Input Options जोड़ दिए गए हैं:

  • Lyrics: यहाँ आप नए Lyrics लिखवा सकते हैं या पहले से लिखे हुए Lyrics का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • Styles: यहाँ आप नए Music Style लिखवा सकते हैं या पहले से तैयार Style को चुन सकते हैं।
  • Playlist: आप अपनी किसी प्लेलिस्ट को Reference के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • Image & Video: आप कोई Photo या Video Upload करके उसके मूड, विजुअल आइडिया या मूवमेंट के आधार पर म्यूजिक तैयार करवा सकते हैं।
  • Audio: इसमें आप Browse करके पुराना ट्रैक चुन सकते हैं, Device से कोई Audio Upload कर सकते हैं, या खुद Record कर सकते हैं।
  • Voice: यहाँ आप उपलब्ध Voices को चुन सकते हैं या Add New Voice के जरिए नई आवाज जोड़ सकते हैं।

Advanced Mode के महत्वपूर्ण कंट्रोल्स

जब आप Advanced Mode को सेलेक्ट करके नीचे More Options पर क्लिक करेंगे, तो आपको कई बेहतरीन कंट्रोल्स मिलेंगे:

  • Exclude Styles: अगर आप चाहते हैं कि आपके गाने में कोई खास इंस्ट्रूमेंट या म्यूजिक एलिमेंट बिल्कुल ना आए, तो आप उसे यहाँ लिख सकते हैं।
  • Vocal Gender: यहाँ से आप Male या Female वोकल चुन सकते हैं।
  • Duration: ऑटो के बजाय कस्टम चुनकर गाने की लंबाई (Duration) अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।
  • Max Mode: इसे ऑन करने पर AI को रिजल्ट सही तरीके से तैयार करने के लिए ज्यादा कंप्यूटिंग पावर मिलती है, जो लंबे गानों या वोकल्स को कंसिस्टेंट रखने में मदद करती है।
  • Weirdness: यह सेटिंग तय करती है कि आपका आउटपुट कितना सेफ रहेगा या कितना एक्सपेरिमेंटल होगा।
  • Style Influence & Variety: इसके जरिए आप अपने दिए गए म्यूजिक स्टाइल को मजबूत या उसमें ज्यादा वेरिएशन ला सकते हैं।
  • Personalize (My Test): इसे ऑन करने पर Suno आपकी पर्सनल म्यूजिक प्रेफरेंसेस को ध्यान में रखकर सॉन्ग जनरेट करता है।

Suno AI V6 में Vocals और Instrumental को मिलाकर Song कैसे बनाएं

Suno AI V6 में आप अपने Vocals के साथ एक या एक से ज्यादा Instrumental Tracks को एक साथ जोड़कर एक नया और कंपलीट प्रोफेशनल Song तैयार कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले अपने वोकल (Vocal File) को Suno में अपलोड या ड्रैग करके बॉक्स में रख दें।

स्टेप 2: इसके बाद अपने अलग-अलग Instrumental Tracks को भी उसी बॉक्स में अपलोड कर दें।

स्टेप 3: अब टेक्स्ट बॉक्स में एक सही Prompt टाइप करें, जैसे— “Create a complete polished and professional song using the uploaded vocal as the main vocal and the uploaded instrumental tracks as musical elements…”

स्टेप 4: इसके बाद Create बटन पर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में AI आपके वोकल और इंस्ट्रूमेंट्स को मिलाकर एक शानदार और कंप्लीट प्रोफेशनल गाना तैयार कर देगा!

आप यह भी पढ़े:

वीडियो ट्यूटोरियल देखें

यदि कोई बात आपके समझ में नहीं आई है, तो आप नीचे दिए गए वीडियो को देख सकते हैं जिसमें मैंने स्टेप बाय स्टेप सब कुछ प्रैक्टिकली बताया है:

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. क्या Suno AI V6 का इस्तेमाल फ्री में किया जा सकता है?
उत्तर: हाँ, Suno AI में फ्री यूजर्स के लिए V6 Mini मॉडल उपलब्ध है, जिसकी मदद से आप अलग-अलग आइडियाज और लिरिक्स टेस्ट कर सकते हैं। हालांकि, कमर्शियल राइट्स और एडवांस फीचर्स के लिए पेड प्लान लेना बेहतर रहता है।

Q2. क्या हम Suno AI में इमेज या वीडियो अपलोड करके म्यूजिक बना सकते हैं?
उत्तर: हाँ! V6 अपडेट में यह बहुत ही शानदार फीचर जोड़ा गया है, जिसकी मदद से आप किसी भी Photo या Video को

Previous articleSuno AI से किसी भी गाने का प्रोफेशनल Instrumental कैसे बनाएं
Pm Net Guru
जीवन में छोटी-छोटी चीज़ों का आनंद लें 🌸। एक दिन आप पीछे मुड़कर देख सकते हैं और महसूस कर सकते हैं कि वे बड़ी चीज़ें थीं 🌟। जीवन में असफलता पाने वाले बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें यह एहसास ही नहीं होता कि जब उन्होंने हार मान ली थी ❌, तब वे सफलता के कितने करीब थे 🏆