Home AI Suno AI से किसी भी गाने का प्रोफेशनल Instrumental कैसे बनाएं

Suno AI से किसी भी गाने का प्रोफेशनल Instrumental कैसे बनाएं

नमस्कार दोस्तों! यदि आप किसी भी गाने का (Karaoke Track) बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी खास होने वाला है। इस आर्टिकल में हम आपको Suno AI से किसी भी गाने का प्रोफेशनल Instrumental कैसे बनाएं, इसका बहुत ही आसान तरीका बताने वाले हैं।

Suno AI से आप बहुत ही आसानी से किसी भी गाने का Vocals और Instrumental को अलग-अलग कर सकते हैं। इसके बाद आप इस ट्रैक पर खुद गाकर अपना नया गाना तैयार कर सकते हैं और उसे YouTube के साथ-साथ Spotify, Apple Music, YouTube Music, Wynk, Gaana और JioSaavn जैसे बड़े Music Platforms पर Release करके अच्छी कमाई भी कर सकते हैं।

आइए जानते हैं कि Suno AI में किसी भी गाने का Instrumental और Vocal अलग-अलग करने का सही और सुरक्षित तरीका क्या है।

Suno AI से किसी भी गाने का प्रोफेशनल Instrumental कैसे बनाएं

suno ai Se instrumental Kaise Banaye

किसी भी गाने का Instrumental बनाने के लिए सबसे पहले आपके पास उस गाने का Lyrics होना चाहिए, और उस Lyrics से आपको Song तैयार करना होगा। यदि आपको मालूम नहीं है कि Suno AI से Song कैसे बनाते हैं, Hindi/Bollywood Song कैसे बनाएं या Bhakti Song कैसे बनाएं, तो आप नीचे दिए गए Articles को पढ़ सकते हैं:

Instrumental कैसे बनाएं

स्टेप 1: जब आप अपना Song तैयार कर लें, तो उस बने हुए गाने के सामने दिए गए Three Dots (थ्री डॉट) पर क्लिक करें और फिर Download पर क्लिक करें।

स्टेप 2: पहली बार Download पर क्लिक करने पर आपके सामने Download & Unlock का Pop-up दिखेगा। इसमें ऊपर दिए गए MP3 Option को Uncheck कर दें।

स्टेप 3: अब नीचे Stems & MIDI के सामने बने Manage बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: Manage पर क्लिक करने के बाद आपके सामने 3 Options आएंगे: Auto Split, Split From Mix और Advanced Split। अगर आपके पास Pro Plan है तो आप Split From Mix को Select कर लें, क्योंकि यह Vocals और सभी Instrumental को अलग-अलग 2 Files में आसानी से बांट देता है।

स्टेप 5: Split From Mix Select करने के बाद नीचे दिए गए Extract बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6: कुछ ही सेकंड में AI दो Files बना देगा—सबसे ऊपर Vocal File होगी और उसके नीचे Instrumental File होगी।

स्टेप 7: अब अपने Instrumental को सुनने के लिए Vocal File के सामने दिए गए Speaker Icon पर क्लिक करके उसकी आवाज Mute कर दें। फिर Instrumental के नीचे बने Play बटन पर क्लिक करके म्यूजिक सुनें।

स्टेप 8: अब इसे Download करने के लिए Instrumental File के ऊपर बने छोटे से Download Icon पर क्लिक करके इसे अपने Mobile या Computer में Save कर लें।

अब आपका Instrumental Track पूरी तरह तैयार है! इस पर आप अपनी आवाज Record करके नया Song बना सकते हैं।

वीडियो ट्यूटोरियल देखें

यदि कोई बात आपके समझ में नहीं आई है, तो आप नीचे दिए गए वीडियो को देख सकते हैं जिसमें मैंने स्टेप बाय स्टेप सब कुछ बताया है:

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. क्या Suno AI से बने गानों का Instrumental बनाने के लिए Paid Plan लेना ज़रूरी है?
उत्तर: हाँ, अगर आप Music से कमाई करना चाहते हैं या गाने को YouTube/Music Platforms पर Upload करना चाहते हैं, तो Paid Plan ही लेना पड़ेगा। Free Plan से बनाए गए गानों पर आपके पास Commercial Rights नहीं होते हैं, जिससे आप उसे Monetize या Release नहीं कर सकते। Paid Plan लेने से Copyright Claim का कोई झंझट नहीं रहता।

Q2. Pro Plan में कौन-कौन से Split Features मिलते हैं?
उत्तर: Pro Plan Users को Auto Split और Split From Mix दोनों Features का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।

Previous articleReference Audio Se AI Song Kaise Banaaye? | किसी भी धुन से गाना बनाने की बेस्ट AI वेबसाइट
Next articleSuno AI V6 Complete Tutorial: Suno AI के नए फीचर्स और इस्तेमाल करने का पूरा तरीका
Pm Net Guru
जीवन में छोटी-छोटी चीज़ों का आनंद लें 🌸। एक दिन आप पीछे मुड़कर देख सकते हैं और महसूस कर सकते हैं कि वे बड़ी चीज़ें थीं 🌟। जीवन में असफलता पाने वाले बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें यह एहसास ही नहीं होता कि जब उन्होंने हार मान ली थी ❌, तब वे सफलता के कितने करीब थे 🏆