अगर आपकी हार्ड डिस्क, SSD, पेन ड्राइव या मेमोरी कार्ड से महत्वपूर्ण फोटो, वीडियो, ऑडियो या अन्य जरूरी फाइलें गलती से डिलीट हो गई हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही Data Recovery Software की मदद से कई मामलों में डिलीट या गायब हुए डाटा को वापस रिकवर किया जा सकता है।
इस लेख में हम आपको PhotoRec Data Recovery Software के बारे में बताने वाले हैं। यह एक शक्तिशाली, भरोसेमंद और पूरी तरह से फ्री Data Recovery Software है, जिसकी मदद से आप HDD, SSD, Pen Drive, Memory Card और अन्य स्टोरेज डिवाइस से Deleted Data Recover कर सकते हैं।
PhotoRec की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह उपयोग करने के लिए बिल्कुल मुफ्त है। कई Data Recovery Software रिकवरी के बाद पैसे मांगते हैं या कुछ GB तक की लिमिट लगाते हैं, लेकिन PhotoRec में ऐसी कोई लिमिट नहीं है। आप जितना डाटा रिकवर करना चाहें कर सकते हैं और इसके लिए कोई लाइसेंस खरीदने की आवश्यकता नहीं होती।
यह सॉफ्टवेयर फोटो, वीडियो, ऑडियो, ZIP, RAR, PDF, DOC, PSD और सैकड़ों प्रकार की फाइलों को रिकवर करने में सक्षम है। यही कारण है कि दुनिया भर में लाखों लोग इसका उपयोग Deleted Data Recovery के लिए करते हैं।
इस ट्यूटोरियल में हम Step By Step सीखेंगे:
✅ PhotoRec Software Download कैसे करें
✅ Software को Extract और Run कैसे करें
✅ Deleted Data वाली Disk, SSD, Pen Drive या Memory Card को Select कैसे करे
✅ Data Recovery Location कैसे चुनें
✅ Data Recovery Process Start कैसे करें
✅ Recover हुई Files को आसानी से Search और Find कैसे करें
यदि आपने गलती से कोई महत्वपूर्ण फाइल डिलीट कर दी है या आपकी ड्राइव से डाटा गायब हो गया है, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके आप अपना डाटा आसानी से रिकवर कर सकते हैं।
तो आइए सबसे पहले PhotoRec Data Recovery Software को Download करना सीखते हैं।
PhotoRec Data Recovery Software से Deleted Data Recover कैसे करें? (100% Free, No Limit)
PhotoRec Data Recovery Software से डिलीट हुई फ़ाइल को रिकवर करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें, सबसे पहले आपको सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा, सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना और इसको यूज़ करने का पूरा तरीका नीचे बताया गया है.
Step 1: PhotoRec Data Recovery Software डाउनलोड करें
सबसे पहले नीचे दी गई डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करते ही आप PhotoRec और TestDisk की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।

यहां आपको Windows, Linux और macOS (Mac) सहित अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए डाउनलोड लिंक दिखाई देंगे। यदि आप Windows कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं तो Windows 64-bit वाले लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही PhotoRec और TestDisk का ZIP पैकेज डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
यह सॉफ्टवेयर पूरी तरह Portable है, यानी इसे इंस्टॉल करने की आवश्यकता नहीं होती। डाउनलोड होने के बाद केवल ZIP फाइल को Extract करना होता है और आप तुरंत इसका उपयोग कर सकते हैं।
Step 2: Software को Extract करें

PhotoRec Software डाउनलोड होने के बाद यह ZIP फाइल के रूप में डाउनलोड होगा। सबसे पहले डाउनलोड की गई ZIP फाइल पर Right Click करें और Extract All पर क्लिक करें। अब Extract Files की विंडो खुल जाएगी। यहां आप चाहें तो डिफॉल्ट लोकेशन रहने दें या अपनी पसंद की लोकेशन चुन सकते हैं। इसके बाद Extract बटन पर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में सॉफ्टवेयर Extract होकर नए फोल्डर में तैयार हो जाएगा।
Step 3: PhotoRec Software Run करें

Extract किए गए फोल्डर को खोलें। यहां आपको कई फाइलें दिखाई देंगी। इनमें से photorec_win.exe नाम की फाइल खोजें। इस फाइल पर Right Click करके Run as Administrator पर क्लिक करें। इसके बाद PhotoRec Data Recovery Tool ओपन हो जाएगा।
Step 4: जिस Disk का Data Recover करना है उसे Select करें

सॉफ्टवेयर खुलने के बाद आपके कंप्यूटर में लगी सभी Hard Disk, SSD, Pen Drive और Memory Card की सूची दिखाई देगी। यहां आपको उस Disk को Select करना है जिसका डाटा रिकवर करना चाहते हैं। डिस्क को पहचानने के लिए उसका Size और Model Name देखें। सही Disk Select करने के बाद नीचे दिए गए Proceed ऑप्शन को चुनकर Enter बटन दबाएं।
Step 5: सही Partition Select करें

अब आपको उस Disk के अंदर मौजूद Partition दिखाई देंगे। यहां सामान्यतः दो या अधिक विकल्प दिखाई दे सकते हैं। कई बार आपको MS Data, Basic Data, HPFS-NTFS या आपके Partition का नाम दिखाई देगा। आपको वही Partition Select करना है जिसमें आपका डाटा पहले मौजूद था। हमारे उदाहरण में Pm Meena Tech नाम का Partition दिखाई दे रहा है, इसलिए हमने इसी Partition को Select किया है। सही Partition Select करने के बाद Enter बटन दबाएं।
Step 6: File System Type Select करें

अब PhotoRec आपसे पूछेगा कि डाटा डिलीट होने से पहले Partition किस File System पर था। यदि आपकी Disk Windows में उपयोग की जाती थी तो अधिकांश मामलों में आपको Other (FAT/NTFS/HFS+/ReiserFS) ऑप्शन Select करना होगा। अगर आपको File System पता नहीं है तो Windows में अपनी Drive पर Right Click करके Properties में जाकर देख सकते हैं। File System देखने के बाद सही विकल्प Select करें और Enter बटन दबाएं।
Step 7: Free या Whole Partition में से सही विकल्प चुनें

अगले स्टेप में दो विकल्प दिखाई देंगे:
Free – केवल खाली (Deleted) Space को Scan करेगा।
Whole – पूरे Partition को Scan करेगा।
यदि आप अधिकतम डाटा रिकवर करना चाहते हैं तो Whole विकल्प Select करें। इससे पूरा Partition स्कैन होगा और अधिक फाइलें मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। इसके बाद Enter बटन दबाएं।
Step 8: Data Recovery की Location Select करें

अब आपको वह लोकेशन चुननी है जहां Recover हुई फाइलें सेव की जाएंगी।
ध्यान रखें कि जिस Disk या Partition से डाटा रिकवर कर रहे हैं, उसी में Recovery Save नहीं करनी चाहिए। हमेशा किसी दूसरी Drive, SSD या Hard Disk का चयन करें।
Arrow Keys की मदद से अपनी मनचाही Drive पर जाएं और Enter बटन दबाएं।
Step 9: Recovery Folder Select करें

जिस Drive में डाटा सेव करना चाहते हैं, उसमें पहले से एक नया Folder बना लें। उदाहरण के लिए हमने Recovery नाम का फोल्डर बनाया है अब Arrow Keys की मदद से उस Recovery Folder को Select करें और Enter बटन दबाकर उसके अंदर जाएं।
Step 10: Data Recovery Start करें

जब सही Recovery Folder Select हो जाए तो PhotoRec नीचे संदेश दिखाएगा:
“Please select a destination to save the recovered files”
यदि सब कुछ सही है तो Keyboard से C बटन दबाएं।
जैसे ही आप C बटन दबाएंगे, Data Recovery Process शुरू हो जाएगी। अब PhotoRec आपकी Disk को Scan करके Deleted Photo, Video, Audio, Documents और अन्य फाइलों को Recover करना शुरू कर देगा।

Recovery पूरी होने के बाद Recover की गई फाइलें आपके द्वारा चुने गए Folder में recup_dir.1, recup_dir.2, recup_dir.3 आदि नाम के फोल्डरों में सेव मिलेंगी।
Recover हुई Photo, Video और Audio Files कैसे ढूंढे?
PhotoRec हजारों फाइलें रिकवर कर सकता है, इसलिए अपनी जरूरी फाइलें ढूंढने के लिए नीचे दिए गए Search Filter को कॉपी करके Windows Search Box में पेस्ट करें। इससे आप हजारों रिकवर हुई फाइलों में से अपनी जरूरी Photo, Video, Audio और Documents आसानी से खोज सकते हैं।
सभी Photos देखने के लिए
kind:=picture
सभी Videos देखने के लिए
kind:=video
सभी Audio Files देखने के लिए
kind:=music
सभी Documents देखने के लिए
kind:=document
केवल PDF Files देखने के लिए
*.pdf
केवल Word Files देखने के लिए
*.docx
केवल Excel Files देखने के लिए
*.xlsx
केवल MP4 Videos देखने के लिए
*.mp4
केवल MP3 Songs देखने के लिए
*.mp3
GB में फाइल सर्च करने के लिए
size:>1GB
MB में फाइल सर्च करने के लिए
size:>100MB
यदि आप बड़ी वीडियो, ISO, ZIP या अन्य बड़ी फाइलें ढूंढना चाहते हैं, तो निचे दिए गए Search Filter का उपयोग करें।
ISO Files देखने के लिए
*.iso
ZIP Files देखने के लिए
*.zip
RAR Files देखने के लिए
*.rar
आप यह भी पढ़े: डिलीट हुए पार्टीशन और डेटा को रिकवर करने का आसान तरीका
Conclusion
उम्मीद है कि यह विस्तृत गाइड आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। PhotoRec एक शक्तिशाली, भरोसेमंद और पूरी तरह से फ्री ओपन-सोर्स Data Recovery Software है, जिसकी मदद से आप Hard Disk, SSD, Pen Drive और Memory Card से डिलीट हुई Photo, Video, Audio, Document तथा अन्य महत्वपूर्ण फाइलों को रिकवर कर सकते हैं।
इस सॉफ्टवेयर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें Data Recovery की कोई लिमिट नहीं है और इसे उपयोग करने के लिए किसी प्रकार का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होती। यदि आपने ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को सही तरीके से फॉलो किया है, तो आप अपनी Deleted Files को आसानी से Recover कर सकते हैं।
यदि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें, ताकि जरूरत पड़ने पर वे भी अपने महत्वपूर्ण डाटा को रिकवर कर सकें।




