अगर आप Nexus नेटवर्क पर काम कर रहे हैं और अपने MetaMask वॉलेट में Nexus नेटवर्क को जोड़ना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है। यहां पर आपको Step by Step हिंदी में पूरी प्रक्रिया बताई गई है।
मेटा मास्क में Nexus Network जोड़ने के फायदे
- Nexus Points और NEX टोकन को सुरक्षित वॉलेट में स्टोर कर सकते हैं
- कमाई हुई NEX टोकन को MetaMask में सुरक्षित रख सकते हैं
- टोकन को किसी भी अन्य MetaMask वॉलेट में ट्रांसफर कर सकते हैं
- भविष्य में DEX (Decentralized Exchange) पर ट्रांसफर और स्वैप करना आसान रहेगा
मेटा मास्क में Nexus Network कैसे जोड़ें? स्टेप बाय स्टेप
Step 1: MetaMask वॉलेट खोलें
- अपने ब्राउज़र में MetaMask Extension या Mobile App खोलें
- ऊपर बाएँ कोने में Network Selector बटन (जहां Ethereum लिखा होता है) पर क्लिक करें
Step 2: Add Network पर क्लिक करें
- Network Dropdown में Add Network या Add Network Manually का विकल्प चुनें
- एक फॉर्म खुलेगा जिसमें नेटवर्क की डिटेल भरनी होगी
Step 3: Nexus Network की जानकारी भरें
नीचे दी गई जानकारी MetaMask में भरें
Network Info
Property | Value |
Network Name | Nexus |
RPC URL | https://rpc.nexus.xyz/http |
Chain ID | 393 |
Currency Symbol | NEX |
Block Explorer URL | https://explorer.nexus.xyz/ |
इससे संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए इस लिंक को देखें https://docs.nexus.xyz/layer-1/developer/resources
- सारी डिटेल भरने के बाद Save बटन पर क्लिक करें
Step 4: Nexus Network MetaMask में जुड़ जाएगा
- MetaMask वॉलेट Nexus Chain से सफलतापूर्वक जुड़ जाएगा
- वॉलेट के ऊपर Network Selector में Nexus Chain लिखा होगा
Step 5: NEX Token MetaMask में Import करें
अगर आपके NEX टोकन MetaMask में नहीं दिख रहे हैं तो इन्हें मैन्युअली Add करें
- MetaMask में Assets Tab में जाएं
- नीचे Import Tokens पर क्लिक करें
- Custom Token ऑप्शन में यह जानकारी भरें
- Token Contract Address: 0xc01154b4ccb518232d6bbfc9b9e6c5068b766f82
- Token Symbol: NEX
- Decimals of Precision: 18
- Add Custom Token पर क्लिक करें
- अब आपके NEX टोकन MetaMask में दिखाई देंगे
दूसरे MetaMask वॉलेट में NEX भेजने का तरीका
- जिस वॉलेट में टोकन भेजना है, उस वॉलेट का Public Address कॉपी करें
- Nexus वेबसाइट में जाकर Send बटन पर क्लिक करें
- वहां कॉपी किया हुआ वॉलेट एड्रेस डालें
- टोकन ट्रांसफर करें
महत्वपूर्ण: रिसीवर वॉलेट में भी Nexus Network जुड़ा होना जरूरी है
आप यह भी पढ़े: Bee Network क्या है? मोबाइल से माइनिंग करके पैसे कैसे कमाएँ
जरूरी बातें
- हमेशा Mainnet (Chain ID: 393) का ही उपयोग करें
- Testnet (Chain ID: 9070) केवल परीक्षण के लिए होता है
- टोकन भेजने से पहले छोटे अमाउंट से टेस्ट जरूर करें
- Nexus Chain Ethereum Compatible है, इसलिए MetaMask Address वही रहेगा
Nexus MetaMask जोड़ने की वीडियो
यदि आपको इस आर्टिकल में कोई बात पूरी तरह से समझ में नहीं आई है या आप स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया को देखकर सीखना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए वीडियो को देख सकते हैं। इस वीडियो में MetaMask में Nexus Network जोड़ने की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में विस्तार से समझाई गई है, जिससे आपको पूरा तरीका आसानी से समझ में आ जाएगा।
उम्मीद है अब आप अच्छे से जान गए होंगे कि MetaMask में Nexus Network कैसे जोड़ा जाता है और Nexus Wallet को MetaMask से कैसे कनेक्ट किया जाता है। इस आर्टिकल में हमने आपको MetaMask में Nexus Network जोड़ने का सही और आसान तरीका समझाया है, जिसमें Nexus Network की जानकारी जैसे RPC URL, Chain ID और Currency Symbol भी विस्तार से बताई गई है। अगर आप भी यह जानना चाहते थे कि MetaMask में Nexus कैसे ऐड करें या Nexus Chain MetaMask में कैसे दिखाएं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो आप इसे जरूर अपने दोस्तों और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले लोगों के साथ शेयर करें, ताकि और लोग भी MetaMask में Nexus नेटवर्क जोड़ने की प्रक्रिया आसानी से सीख सकें।