नमस्ते दोस्तों! अगर आप अपने पुराने लैपटॉप या पीसी में FydeOS का इस्तेमाल कर रहे हैं और उसमें एंड्रॉइड ऐप्स चलाने के लिए Play Store Install करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत काम का है। अक्सर यूजर्स को FydeOS में प्ले स्टोर सेटअप करते समय ‘Failed to prepare the script’ जैसे एरर का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से वे गूगल की सर्विसेज का मजा नहीं ले पाते। आज के इस विशेष ट्यूटोरियल में, मैं आपको FydeOS Play Store Error Fix करने का सबसे आसान और 100% वर्किंग तरीका बताऊंगा। हम स्टेप-बाय-स्टेप जानेंगे कि कैसे Developer Mode इनेबल करके और Disable Root File System Verification की कमांड चलाकर आप बिना किसी रुकावट के प्ले स्टोर को सफलतापूर्वक कॉन्फ़िगर कर सकते हैं।
How to Install Google Play Store in FydeOS: Fix ‘Failed to Prepare the Script’ Error

स्टेप 1: Developer Mode इनेबल करना
- सबसे पहले डेस्कटॉप पर नीचे कोने में दिए गए गोल लॉन्चर आइकन पर क्लिक करें।
- अब Settings को ओपन करें।
- यहाँ नीचे की तरफ स्क्रॉल करके Security ऑप्शन में जाएँ।
- Enable Developer Mode पर क्लिक करें।
- पॉप-अप में Confirm पर क्लिक करें।
- अब Restart के बटन पर क्लिक करके सिस्टम को एक बार रिबूट कर लें।
स्टेप 2: GApps कॉन्फ़िगरेशन और एरर फिक्स (Technical Step)
रिस्टार्ट होने के बाद फिर से गोल लॉन्चर आइकन पर क्लिक करें और Store को ओपन करें।
- यहाँ सबसे ऊपर ही Configure GApps दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- Add पर क्लिक करें।
- अब एक पॉप ओपन होगा Add App पर क्लिक करें।
- फिर Open App पर क्लिक करें।
यदि आपको यहाँ ‘Failed to prepare the script’ का एरर दिखाई देता है, तो ये कमांड्स फॉलो करें:
- कीबोर्ड से
Control + Alt + Tदबाकर टर्मिनल खोलें। - यहाँ सबसे पहले
shellटाइप करें और Enter दबाएँ। - अब
sudo -iटाइप करें और फिर से Enter दबाएँ। /usr/sbin/crossystem_mode-switch.sh disable-rootfs-verificationEnter टाइप करें और Enter दबाएँ।- अब सिस्टम को रिबूट करने के लिए
yदबाएँ और फिर Enter दबाएँ। आपका सिस्टम रिस्टार्ट हो जाएगा।
आप यह भी पढ़े: Computer Ki Speed Kaise Badhaye?
स्टेप 3: इंटरनेट कनेक्शन और फाइनल इंस्टॉलेशन
- रिस्टार्ट होने के बाद फिर से GApps ऐप को ओपन करें।
- महत्वपूर्ण: यदि कमांड चलाने और रिबूट करने के बाद भी आपको फिर से ‘Failed to prepare the script’ का एरर दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपका इंटरनेट इस फाइल को ब्लॉक कर रहा है।
- ऐसी स्थिति में अपना इंटरनेट कनेक्शन बदलें (जैसे BSNL वाई-फाई की जगह, किसी दूसरे वाई-फाई या मोबाइल हॉटस्पॉट से कनेक्ट करके देखें। इंटरनेट बदलते ही आपकी समस्या तुरंत फिक्स हो जाएगी।
- इंटरनेट बदलते ही एरर हट जाएगा। अब यहाँ Install को चेक मार्क (Tick) करके Next पर क्लिक करें।
- GApps सफलतापूर्वक डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
- इसके बाद Reboot Now पर क्लिक करके सिस्टम को एक बार फिर रिबूट कर लें।
स्टेप 4: प्ले स्टोर एक्टिवेट करना (Final Step)
- रिबूट करने के बाद फिर से गोल लॉन्चर आइकन पर क्लिक करें।
- अबकी बार Android वाले आइकन पर क्लिक करें।
- यहाँ Terms and Conditions वाले बॉक्स को चेक मार्क करें और Launch पर क्लिक करें।
- अब थोड़ा इंतज़ार करें और Start पर क्लिक कर दें।
बधाई हो! आपके टास्कबार में Play Store का आइकन आ गया है। अब इस पर क्लिक करें और अपनी Gmail ID से लॉगिन कर लें।
आप यह भी पढ़े: Photo To Video Generator: Photo से Video कैसे बनाये
तो दोस्तों, इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से अपने FydeOS सिस्टम में Google Play Store को इंस्टॉल और एक्टिवेट कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपका ‘Failed to prepare the script’ वाला एरर पूरी तरह से फिक्स हो गया होगा। याद रखें, अगर कमांड चलाने और सिस्टम रिबूट करने के बाद भी एरर बना रहता है, तो अपने मौजूदा इंटरनेट कनेक्शन को बदलें और किसी दूसरे वाई-फाई या मोबाइल हॉटस्पॉट से कनेक्ट करके देखें। इंटरनेट बदलते ही आपकी समस्या तुरंत फिक्स हो जाएगी। अगर आपको प्ले स्टोर लॉगिन करने में कोई और दिक्कत आ रही है, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। ऐसी ही और भी बेहतरीन टेक्निकल जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट aaiyesikhe.com के साथ जुड़े रहें और हमारे यूट्यूब चैनल Pm Net Guru को सब्सक्राइब करना न भूलें। धन्यवाद!




