क्या आप Suno AI का इस्तेमाल करके गाने बनाते हैं, लेकिन छोटे ट्रैक (2-3 मिनट) से परेशान हैं? अक्सर जब हम लंबे लिरिक्स या भजन लिखते हैं, तो AI आधे गाने को गाकर ही खत्म कर देता है। लेकिन अब आप Suno AI के Extend फीचर का इस्तेमाल करके 10 मिनट, 20 मिनट या उससे भी लंबे गाने बना सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम स्टेप-बाय-स्टेप सीखेंगे कि किसी भी गाने को बिना क्वालिटी खोए कैसे बढ़ाएं।
Suno AI में गाना एक्सटेंड क्यों करें?
Suno AI एक बार में केवल सीमित समय का ही गाना जनरेट करता है। यदि आपके पास 7-8 अंतरा वाला कोई लंबा भजन या फिल्मी गाना है, तो उसे एक साथ पेस्ट करने पर वह पूरा गाना नहीं बनाएगा। इसीलिए हम इसे टुकड़ों में बनाते हैं और फिर आपस में जोड़ते हैं।
स्टेप-बाय-स्टेप गाइड: गाने को लंबा कैसे बनाएं?

स्टेप 1: गाने की शुरुआत करें (Generate Initial Track)
सबसे पहले अपने गाने के पहले 2 या 3 अंतरा (Stanzas) को कॉपी करें। Suno AI के ‘Custom Mode‘ में जाएं और लिरिक्स, स्टाइल और टाइटल डालकर ‘Create‘ पर क्लिक करें। जब आपका शुरुआती गाना बन जाए, तो उसे चुन लें जो आपको सबसे अच्छा लगे।
स्टेप 2: ‘Extend’ फीचर का चुनाव करें
जिस गाने को आप बढ़ाना चाहते हैं, उसके सामने दिए गए ‘Three Dots‘ या ‘Arrow’ आइकन पर क्लिक करें। वहां आपको ‘Extend‘ का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही आपका पुराना गाना एक्सटेंड होने के लिए लोड हो जाएगा।
स्टेप 3: सही समय (Time) नोट करें (सबसे महत्वपूर्ण स्टेप)
अपने गाने को प्ले करके ध्यान से सुनें। आपको यह देखना है कि आपका आखिरी अंतरा किस सेकंड पर खत्म हो रहा है। उदाहरण के लिए, यदि आपका गाना 4 मिनट 13 सेकंड पर खत्म हुआ, तो ‘Extend From’ वाले बॉक्स में वही सही समय (04:13) टाइप करें। इससे AI को पता चलेगा कि उसे गाना कहाँ से आगे बढ़ाना है।
स्टेप 4: नए अंतरा जोड़ें
अब पुराने लिरिक्स को हटाकर उसके आगे के 2 नए अंतरा पेस्ट करें। इसके बाद फिर से ‘Create’ बटन दबाएं। Suno AI आपके पुराने गाने की धुन और आवाज़ को बरकरार रखते हुए आगे का हिस्सा जनरेट कर देगा।
स्टेप 5: गानों को आपस में जोड़ें (Get Full Song)
अब आपके पास दो हिस्से होंगे—एक पुराना और एक नया। इन दोनों को जोड़कर एक फाइल बनाने के लिए नए हिस्से के सामने दिए गए ‘Get Full Song’ बटन पर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में Suno AI दोनों को जोड़कर एक लंबी ‘Full Song’ फाइल तैयार कर देगा।
आप यह भी पढ़े: Suno AI Unlimited Free Credits Trick 2026: अब फ्री में बनाएं अनलिमिटेड गाने और म्यूजिक
प्रो टिप्स (Pm Net Guru Special):
- बार-बार एक्सटेंड करें: आप इस प्रक्रिया को जितनी बार चाहें उतनी बार दोहरा सकते हैं। हर बार Get Full Song करने के बाद उसे फिर से एक्सटेंड करें और 20-30 मिनट तक का गाना बना लें।
- टाइमिंग का ध्यान रखें: हमेशा Extend From में वही समय डालें जहाँ म्यूजिक या बोल पूरी तरह खत्म हो रहे हों, ताकि जोड़ पता न चले।
- क्रेडिट बचाएं: एक साथ बहुत ज्यादा लिरिक्स न डालें, 2-2 अंतरा करके बढ़ाना सबसे सुरक्षित तरीका है।
How to Extend Song in Suno AI | Make 20+ Minutes Full Song in Suno AI (2026 Tutorial)
उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि Suno AI में गाने को Extend कैसे करना है। अगर आपको आर्टिकल पढ़कर कोई भी बात समझ में नहीं आई है या स्टेप्स को लेकर कोई भी कन्फ्यूजन है, तो आप नीचे दिए गए वीडियो को पूरा देखें। वीडियो में मैंने एक-एक स्टेप को प्रैक्टिकल करके दिखाया है जिससे आपकी सारी समस्या दूर हो जाएगी।
आप यह भी पढ़े: Suno AI Pro Plan कैसे खरीदें? (Full Guide 2026)
निष्कर्ष
Suno AI का एक्सटेंड फीचर उन क्रिएटर्स के लिए वरदान है जो लंबे भजन या कहानी वाले गाने बनाना चाहते हैं। बस सही समय नोट करना और Get Full Song का इस्तेमाल करना ही इसकी असली ट्रिक है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो हमारे YouTube चैनल Pm Net Guru को सब्सक्राइब करें और कमेंट में बताएं कि अगला ट्यूटोरियल आप किस विषय पर चाहते हैं।




